नीरज चोपड़ा को मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, जानें और किन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

टोक्यो ओलंपिक में जैनविन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम को इसी साल बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया था। ऐसे में नाम में बदलाव के साथ ही इतनी बड़ी संख्या में पहली बार खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जा रहा है।

ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट

नीरज चोपड़ा ने इस साल अगस्त में टोक्यो ओलंपिक में 7 अगस्त को पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में 87.58 मीटर दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वो भारतीय खेल इतिहास में ओलंपिक खेले में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनवबिंद्रा के बाद दूसरे खिलाड़ी और ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट बने थे।

इनको मिला खेल रत्न पुरस्कार

पहलवान रवि कुमार, मुक्केबाज लवलीना, हॉकी टीम के गोलकीपर आर श्रीजेस, शूटर अवनी लेखरा, सुमित अंतिल, प्रमोद भगत, निशानेबाज मनीष नरवाल,क्रिकेटर मिताली राज, फुटबॉल खिलाड़ी सुनील क्षेत्री, हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इनको मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार

पीपी जोसेफ, क्रिकेट कोच सरकार तलवार, कबड्डी कोच असन कुमार, तैराकी कोच डॉ. तपन कुमार, एथलेटिक्स कोच राधाकऋष्णन नायर पी, मुक्केबाजी कोच संध्या गुरुंग,
हॉकी कोच प्रीतम सिवच, पैराशूटिंग कोच जयप्रकाश नौटियाल, टेबल टेनिस कोच सुब्रमण्यम रमन को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इनको मिला अर्जुन पुरस्कार

एथलेटिक्स खिलाड़ी अरविंदर सिंह, मुक्केबाज सिमरनजीत कौर, क्रिकेटर शिखर धवन, हॉकी खिलाड़ी मोनिका, हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया, कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल, मलखंभ खिलाड़ी हिमानी, निशानेबाज अभिषेक वर्मा, टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना, कुश्ती खिलाड़ी दीपक पूनिया, हॉकी खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, हॉकी खिलाड़ी रुपिंदरपाल सिंह, हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार, हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास, हॉकी खिलाड़ी बीरेन्द्र लाखरा, हॉकी खिलाड़ी सुमित, हॉकी खिलाड़ी नीलकांत शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मान से सम्मानित किया गया।