April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन, पीएम नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बॉलीवुड एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

अभिनेता विक्रम गोखले का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 नवंबर से कोमा में चले गए थे, जिसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वहीं 23 नवंबर को उनकी मौत की अफवाह फैल गई थी, जिसे परिवार के सदस्यों ने खारिज कर दिया था। लेकिन अब विक्रम गोखले का 77 वर्ष की उम्र में शनिवार (26 नवंबर) को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक्टर के निधन की खबर सुनते ही हिंदी मराठी फिल्म इंडस्ट्री में सभी शोक में डूब गए हैं। वहीं उनके फैंस भी काफी दुखी हैं एक्टर को श्रद्धांजली दे रहे हैं।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ”विक्रम गोखले जी एक रचनात्मक और बहुमुखी अभिनेता थे। उनके लंबे अभिनय करियर के दौरान उनकी कई रोचक भूमिकाओं के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”