देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दक्षिण मलेशिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मछली खाने से 83 साल की महिला की मौत हो गई और उसका 84 वर्षीय पति अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
मछली खाने से मौत
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कपल ने पिछले हफ्ते पफर मछली खाई। इस मछली को उन्होंने एक स्थानीय दुकानदार से खरीदा था, जिससे वे हमेशा ही मछली खरीदते आए थे। लिम सिउ गुआन नाम की महिला ने जैसे ही मछली खाई और इसे खाने के बाद वो कांपने लगी। महिला को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उसने सीने में दर्द की भी शिकायत की। ऐसे ही लक्षण कुछ समय के बाद महिला के पति को भी हुए। दंपती को उनके बेटे ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन कुछ ही देर बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। लेकिन पति अभी भी जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहा है।
फूड पॉइजिनिंग बताई वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत और उसके पति की हालत का कारण फूड पॉइजिनिंग हैं।