Earthquake: भारत में यहां महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, इतनी रहीं तीव्रता

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बिहार में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं

भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग घरों से बाहर आए। राज्य के अररिया जिले में बुधवार की सुबह करीब 5:35 बजे भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप की वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं आई है।