पेट्रोल- डीजल की कीमतों में एक दिन के ब्रेक के बाद आज फिर हुई बढ़ोत्तरी

देश भर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर अभी टला नहीं है। कोरोना के प्रकोप से लोगों की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ा है। वही पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों ने भी आम आदमी की परेशानियां बढ़ा दी है।

पेट्रोल- डीजल के दामों में एक बार फिर हुई बढ़ोत्तरी-

शुक्रवार यानि आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। आज एक दिन के ब्रेक के बाद पेट्रोल डीजल फिर महंगा हो गया है। जिससे तेल कंपनियों ने आम आदमी की मुश्किलों को और भी ज्यादा बढ़ाकर रख दिया है।

आज फिर बढ़े दाम-

आज पेट्रोल के दामों में 27 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, तो वहीं डीजल के दामों में 28 पैसे तक की तेजी आई है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन तय होते हैं दाम-

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल- डीजल के दामों में वृद्धि करके आम जनता पर मंहगाई की दोहरी मार पड़ी है।