पिथौरागढ़: अर्थ सोसायटी फॉर द वेलफेयर ऑफ मैनकाइंड और अर्थ रंगमंडल की ओर से एक और द्रोणाचार्य का किया गया मंचन

पिथौरागढ़ जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। डॉ.शंकर शेष द्वारा लिखित एक और द्रोणाचार्य का मंचन नगर पालिका सभागार में किया गया। नाटक के मंचन के समापन पर बच्चों को रंगमंच के बारे में बताया।

नाटक के माध्यम से महाभारत समय के दौरान गुरु द्रोणाचार्य के जीवन प्रसंगों के बारे में बताया

अर्थ सोसायटी फॉर द वेलफेयर ऑफ मैनकाइंड और अर्थ रंगमंडल की ओर से एक और द्रोणाचार्य का मंचन किया। नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। निर्देशक मनोज लीला भट्ट ने बताया कि नाटक के माध्यम से महाभारत समय के दौरान गुरु द्रोणाचार्य के जीवन प्रसंगों के बारे में बताया गया। समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार पक्षपात, आर्थिक, सामाजिक दबाव के कारण मध्यवर्गीय व्यक्ति के असहायपन को व्यक्त किया गया।

मंचन में किया अभिनय

जिसमें नरेश भट्ट, रोहित यादव,विक्स भट्ट,तनुजा गोस्वामी,जितेंद्र धामी,मनीषा जोशी,दीक्षा गोस्वामी,सपना,मनीषा,दीपक मंडल ने बेहतरीन अभियन किया। कार्यक्रम का संचालन विप्लव भट्ट ने किया।