पीएम नरेंद्र मोदी स्वीडन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ से सम्मानित, मिला 31वां वैश्विक पुरस्कार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पांच देशों की छह दिवसीय यात्रा के तीसरे पड़ाव पर स्वीडन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया।

किया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने वहाँ के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ (कमांडर ग्रैंड क्रॉस) से सम्मानित किया गया है। बीते कल रविवार 17 मई को गोथेनबर्ग में आयोजित एक समारोह में स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन और क्राउन प्रिंसेस ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

पीएम का दौरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक नीदरलैंड की यात्रा पूरी कर स्वीडन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही पीएम मोदी के विमान को स्वीडिश ‘ग्रिपेन’ लड़ाकू विमानों ने एस्कॉर्ट किया। पीएम मोदी आठ साल बाद (इससे पहले 2018 में) स्वीडन के दौरे पर गए हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और स्वीडन के बीच ग्रीन ट्रांजिशन, डिफेंस, व्यापार और एआई (AI) जैसे क्षेत्रों में अहम समझौते होने की उम्मीद है। यह पीएम मोदी को मिला 31वां वैश्विक सम्मान है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 1748 में स्थापित यह प्रतिष्ठित पुरस्कार शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति या सार्वजनिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। स्वीडन के बाद पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के अगले चरणों में नॉर्वे और इटली जाएंगे।