देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से खास अपील की है।
की यह विशेष अपील
उन्होंने आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरी आन-बान और शान के साथ मनाने का आह्वान किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से अपील की है कि इस राष्ट्रीय पर्व पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करें और एक ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प लें। प्रधानमंत्री ने देश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को और व्यापक बनाने का संदेश देते हुए कहा, ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा।’ उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व के जश्न में पूरे उत्साह के साथ शामिल हों।