अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी की अनोखी पहल, ‘आधी आबादी’ संभालेगी सोशल मीडिया अकाउंट, साझा करेंगी यह प्रेरणादाई यात्राएं

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है।

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक अनोखी पहल शुरू की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कुछ दिनों पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने इस महिला दिवस पर एक नई पहल की घोषणा की थी। जिसमे कहा था कि वह इस विशेष अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के अकाउंट्स को देश की कुछ इंस्पायरिंग वुमेन को एक दिन के लिए सौंपेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि ऐसी महिला जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, इनोवेशन किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अवग पहचान बनाई है‌। 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर वो अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों से साथ साझा करेंगी। प्लेटफॉर्म भले ही मेरा होगा लेकिन वहां उनके अनुभव, उनकी चुनौतियां और उकी उपलब्धियों की बात होगी।

की यह अपील

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से अपने जीवन की प्रेरक यात्रा साझा करने की अपील की है। इस दिन अपना सोशल मीडिया अकाउंट ‘आधी आबादी’ को सौंपने का फैसला लिया है। जिसमे उन्होंने देश की आधी आबादी से ऐसी और भी प्रेरणादायी जीवन यात्राओं को साझा करने का आग्रह किया।