2,288 total views, 6 views today
आजमगढ़ : दुष्कर्म पीड़ता ने इंसाफ न मिलने से परेशान होकर पुलिस के सामने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पीड़िता दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से आहत थी जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि रेप पीड़िता पिछले 1 हफ्ते से थाने और सीओ ऑफिस के चक्कर लगा रही थी। लेकिन जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने खुदकुशी करने का ठोस कदम उठा लिया।
पीड़िता के पति ने पुलिस पर लगाया आरोपियों को बचाने का आरोप
जानकारी के मुताबिक महिला ने थाना परिसर में जहर खा लिया।महिला के जहर खाते ही पुलिस थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति ने पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस थाने में आत्महत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पीड़िता की मौत के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता के परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
यह है मामला
महिला के साथ 5 अक्टूबर को घर में जबरन घुसे कुछ लोगों ने रेप किया था। वह उसे घसीटते हुए एक स्कूल के पीछे ले गए थे। इस दौरान उसके साथ रेप किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इसके साथ ही आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद पीड़िता ने मेहमाजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उसने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
More Stories
Women’s T20 Challenge: आज होगा फाइनल मुकाबला, देखें शेड्यूल
दुखद: लद्दाख में बड़ा सड़क हादसा, नदी में गिरा सेना का वाहन, 07 जवानों की मौत, कई जवान घायल
IPL 2022: आज आईपीएल क्वालिफायर में राजस्थान से भिड़ेगी RCB, जीतने वाली टीम पंहुचेगी फाइनल में, देखें शेड्यूल