बागेश्वर: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया बागेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने भकुनखोला के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की धरती से अब भाजपा व कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। प्रदेश की वर्तमान सरकार के मुखिया ने 1200 घोषणाएं की। लेकिन धरातल पर मात्र सौ घोषणाएं पूरी हुई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की सत्ता में आते ही उत्तराखंड को शिक्षा का हब बनाएगी।
उत्तराखंड में स्कूलों व अस्पतालों की हालत खराब
मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज उत्तराखंड में स्कूलों व अस्पतालों की हालत खराब है।बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आप की सरकार उत्तराखंड की सत्ता में आते ही प्रदेश को शिक्षा का हब बनाएगी। महिलाओं को एक हजार रुपए दिए जायेंगे।प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। बेरोजगारों को पांच हजार रुपए भत्ता दिया जाएगा। बिजली, पानी मुफ्त दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से बागेश्वर जिले की दोनों सीटें इस बार आम आदमी पार्टी की झोली में डालने की अपील की।
More Stories
दुखद: उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एसके दास का निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी
अल्मोड़ा: परिजनों की डांट से नाराज होकर रात में घर से निकली नाबालिग, परिजन हुए परेशान, पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लौटाई खोई मुस्कान
अल्मोड़ा: बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत नगर मंडल अल्मोड़ा की हुई बैठक, की यह चर्चा