आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 16 जून 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन शुभ है। परिवार में खुशियां आएंगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे अधूरे कार्यों में तेजी आएगी। आज आप किसी संस्था या प्रतिष्ठान से सम्मानित हो सकते हैं। पुराने मित्रों का साथ मिलेगा और कोई रुका हुआ शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आर्थिक दृष्टि से आपको लाभ पहुंचा सकती है। रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी, खासकर जमीन-जायदाद या बैंक से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक रूप से आपकी छवि मजबूत होगी। विवाह या मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक दायरे में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, परंतु अचानक लाभ के योग भी बनेंगे। धर्म-कर्म या आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। संगीत, कला या रचनात्मक गतिविधियों में मन लगेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन सौभाग्यदायक रहेगा। भाग्य के साथ के कारण आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता के संकेत मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या मान-सम्मान का योग है। व्यापारियों को भी लाभ होगा। पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा है, माता-पिता से विशेष आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आप शान-शौकत में खर्च करेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। भाग्‍य साथ दे रहा है। मानसिक रूप से थोड़ी अशांति, चिड़चिड़ापन और उदासी महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण मन में असंतोष रहेगा। माता-पिता का सहयोग और मार्गदर्शन राहत देगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्राओं से लाभ और जानकारी मिलेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे बजट पर प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच को सराहा जाएगा, लेकिन कुछ लोग आपकी भावना को स्वार्थ समझ सकते हैं। व्यापार में अच्छे लाभ के संकेत हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। दिन शुभ संकेत दे रहा है। आपके अधिकारों और संपत्ति में वृद्धि होगी। सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं और आपको लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ होगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। नयी योजनाएं सफल होंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। यदि कोई वाद-विवाद या कानूनी मामला लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अनावश्यक बातों में समय न गंवाएं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। रोजगार मे तरक्की के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। सफलता मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। यदि आप किसी परीक्षा या साक्षात्कार की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के संकेत हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में भागीदारी होगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सामाजिक रूप से सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का भी योग बन रहा है जो लाभकारी होगी। धन लाभ होगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन शुभ है और दिन की शुरुआत अच्छे समाचारों से हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। यदि कोई नया निवेश करना हो तो समय अनुकूल है। जीवनसाथी से भी सकारात्मक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। सांसारिक सुख-सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दफ्तर में अधीनस्थों और नौकर-चाकरों से सहयोग मिलेगा। संध्या के बाद किसी छोटी यात्रा के योग है, जो लाभकारी साबित होगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक-ठाक है, परंतु निवेश सोच-समझकर करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। संतानों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा।मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।