आज 25 अक्टूबर 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके भाई आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने व्यवहार व वाणी पर पूरा नियंत्रण रखना होगा, तभी उनकी छवि बेहतर रह सकेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। नौकरी करने वाले लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी। आप छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें, जिससे कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आपको छुटपट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका धन यदि कहीं अटका हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज करियर में तरक्की के संकेत हैं। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपका धन यदि कहीं लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज के दिन उनको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार में खुशियां आएंगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको घर व बाहर के कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सफलता मिलेगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि आपको कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको अपने किसी सहयोगी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कोई लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरे नौकरी के मिलने से आसार हैं। संतान के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे, जिस कारण वह किसी प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दिन आपके लिए सुखमय समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों कोई खुशखबरी सुनने मिल सकती है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने परिवार में भाई बहनों व अपने पिताजी से कोई सलाह लेकर काम करेंगे, तो वही आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कोई खुशखबरी मिलेगी। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। नौकरी में लाभ मिलेगा और धन वृद्धि होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।