आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 27 अगस्त 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज कामकाज के मोर्चे पर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े नेता से मुलाकात का मौका मिल सकता है। सेहत थोड़ी परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। आज किसी दूसरे का वाहन चलाने से बचें और कानूनी मामलों में हर कदम सोच-समझकर उठाएं। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। संतान को नौकरी के सिलसिले में दूर जाना पड़ सकता है, जिससे मन थोड़ा भावुक रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी या मिलना-जुलना हो सकता है और इससे मूड भी बेहतर होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने फैसले खुद लें और हर छोटी बात के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। कारोबार में चल रहा उतार-चढ़ाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा। पिताजी की ओर से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे गंभीरता से निभाना होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज भाग्य पूरी तरह आपका साथ देता नजर आएगा। आज का दिन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। काम का दबाव बढ़ने से मन अशांत हो सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे और विदेश से जुड़े किसी काम में अच्छी खबर मिल सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां नए लोगों से संपर्क बन सकता है। नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है। आज आर्थिक मामलों में राहत मिलने के मजबूत संकेत हैं। धन लाभ के साथ आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है और पैतृक संपत्ति से भी फायदा मिलने की संभावना है। भाई-बहनों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। पुराने गिले-शिकवे छोड़कर रिश्तों को नई शुरुआत देना आपके लिए बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज सुख-सुविधाओं और खुशियों से भरा दिन रह सकता है। आज आपका मन सेवा, परोपकार और धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षित रहेगा। पूजा-पाठ या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जिससे मन को शांति मिलेगी। घर में भी धार्मिक माहौल बन सकता है। हालांकि, वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार में बड़ी खुशखबरी दस्तक देगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं। आज प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आपके सामने आ सकता है और नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम भी पूरा हो सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात लंबे समय बाद खुशी देगी। इस बीच अपने कीमती सामान और जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज उन्नति के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। आज का दिन सकारात्मक रहेगा और आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। हालांकि, आसपास के लोगों को अच्छी तरह परखने के बाद ही किसी पर भरोसा करें। किसी काम को लेकर उलझन हो तो पिताजी की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। यात्रा के दौरान कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके काम आए। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आज आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। हालांकि, पुरानी गलतियों से सीखना जरूरी है, ताकि वही स्थिति दोबारा न बने। किसी को उधार देने से फिलहाल बचें। शेयर बाजार में निवेश से लाभ की संभावना है, लेकिन जोखिम समझकर ही कदम उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आपकी जरूरतें बढ़ने के साथ खर्च भी तेजी से बढ़ सकते हैं। इसलिए पहले से बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो उसकी वापसी में देरी हो सकती है, इसलिए फिलहाल उस रकम पर निर्भर रहने से बचें। परिवार में खुशियां आएंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। आज आपको सबसे पहले अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए। कामकाज में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और आय बढ़ाने के नए रास्तों पर विचार कर सकते हैं। बचत को मजबूत करने के लिए कोई नई योजना भी बना सकते हैं। संतान से किया हुआ वादा पूरा करना आपके लिए जरूरी होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।