उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में मॉनसून की रफ्तार तेज, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड पर

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मॉनसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी देहरादून के साथ-साथ बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए शासन ने संबंधित जिला प्रशासनों को 24 घंटे सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।