उत्तराखंड: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में 02 साल से फरार चल रहा 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड एसटीएफ की टीम और अमरोहा एसओजी को बड़ी कामयाबी मिली है ‌

फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

टीम ने मिलकर 2 साल से फरार 50 हजार रुपए के इनामी को अमरोहा से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह फरार अभियुक्त नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में फरार था‌। दरअसल आरोपी के खिलाफ बीएसएफ के कमांडेंट की बेटी से छेड़छाड़ करने,उसके फर्जी प्रमाण पत्र बनाने और रंगदारी मांगने का मुकदमा साल 2019 में दर्ज हुआ था। जो अब गिरफ्तार हो‌ गया है।