भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच उत्तराखंड राज्य में भी इस तनाव की स्थिति को देखते हुए सरकार ने राज्य के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड भी अलर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम गठित करने के साथ ही सभी अस्पतालों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं इस संबंध में गुरूवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश
📌📌📌रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि राज्य के सभी अस्पतालों में 12 हजार के करीब बेड चिन्हित किए गए हैं।
📌📌📌इसके अलावा सभी आईसीयू और वेंटिलेटर तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
📌📌📌सभी अस्पतालों में ट्रॉमा रूम चिन्हित करने, स्टेबलाइजेशन रूम चिन्हित किए गए हैं।
📌📌📌जिलों में सीएमओ और ब्लॉक स्तर पर चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट रैपिड रिस्पांस टीमों का नेतृत्व करेंगे।
📌📌📌सभी अस्पतालों पर लाल रंग से रेड क्रॉस का निशान बनाने को कहा है।
पूरे प्रदेश में छुट्टियों पर रोक के आदेश जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके चलते उत्तराखंड के अस्पतालों में डॉक्टरों एवं मेडिकल कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों के बेसमेंट में आश्रय स्थल बनाए जाने को निर्देशित किया गया है। वहीं बेड और दवाएं आदि पर्याप्त रखने को कहा है।