उत्तराखंड: फार्मासिस्ट व फोरमैन अनुदेशक पदों पर चयनित 53 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा भवन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

सौंपे नियुक्ति पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पशुपालन विभाग और कौशल एवं सेवायोजन विभाग में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग से फार्मासिस्ट व फोरमैन अनुदेशक पदों पर चयनित 53 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने पशुपालन विभाग के लिए चयनित 16 फार्मासिस्ट और सेवायेजन विभाग के अंतर्गत आईटीआई में 37 फोरमैन अनुदेशक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।