उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम: कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर

आज 10 मार्च है। आज विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 2 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी क‍ि उत्तराखंड का ताज किसके सिर बंधेगा। 

कांटे की टक्कर-

उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। शुरूआती रूझान में बीजेपी को कई सीटों का घाटा और कांग्रेस को फायदा होता दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल ने इस प्रदेश को लेकर जो भविष्यवाणी की थी, वह परिणाम में बदलता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी गोवा और उत्तरखंड में पूरी ताकत झांकने के बावजूद कुछ खास करती नहीं दिख रही है।