उत्तराखंड: अंतिम दौर में भवन गणना, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ अव्वल, कल समय सीमा का अंतिम दिन

उत्तराखंड: प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत भवन गणना कार्य चल रहे हैं। जिसने अपने अंतिम दौर में रफ्तार पकड़ ली है।

भवन गणना का कार्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत राज्य में अब तक 93 प्रतिशत भवन गणना का कार्य पूरा किया जा चुका है। इस अभियान में सीमांत जिले उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ सबसे आगे रहे हैं, जहां शत-प्रतिशत (100%) लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। वहीं भवन गणना के दौरान जनगणना कर्मियों को सबसे बड़ी चुनौती राजधानी देहरादून में झेलनी पड़ी है। जिसकी वजह बड़ी संख्या में मकानों के ताले बंद मिले, हाई-राइज सोसाइटियों में सुरक्षा और पहुंच की समस्या, कई स्थानों पर भवन स्वामियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। गौरतलब है कि प्रदेश में भवन गणना का कार्य बीते 25 अप्रैल से शुरू हुआ था, जिसकी अंतिम समयसीमा 24 मई निर्धारित की गई है।