उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2024: चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि तय, अगले माह से होगा चारधाम यात्रा का आगाज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। अगले माह से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही है। इसके लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। 

जरूर कराएं पंजीकरण

चारधाम यात्रा में आने के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए आप घर बैठे पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा हरिद्वार और ऋषिकेश में बनाए गए केंद्रों पर उपस्थित होकर पंजीकरण करवा सकते हैं। चारधाम यात्रा के लिए आज 15 या 16 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। पंजीकरण पर्यटन विभाग की वेबसाइट Registrationandtouristcare.uk.gov.in पर भी किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री के पास कोई एक मान्य पहचान पत्र होना आवश्यक है।

चारधाम यात्रा अगले माह से शुरू

गंगोत्री धाम : 10 मई अक्षय तृतीया पर्व पर 12 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे।
यमुनोत्री धाम : यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे।
केदारनाथ धाम : 10 मई सुबह 7 बजे खुलेंगे।
बदरीनाथ धाम : 12 मई सुबह 6 बजे खुलेंगे।