उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से खास अपील की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारी सीजन में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की है।
‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की मातृशक्ति द्वारा स्वयं सहायता समूहों के जरिए तैयार किए जा रहे उत्पाद हमारी स्थानीय संस्कृति, परंपरा और हुनर की पहचान हैं। इन उत्पादों की खरीदारी से न केवल स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि इससे जुड़ी महिलाओं की आजीविका सशक्त होती है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं।
की यह अपील
सीएम ने जोर देकर कहा कि त्योहारों का समय स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने का सबसे उत्तम अवसर है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे उपहारों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी में स्थानीय स्तर पर बने सामानों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा, “हमारे द्वारा खरीदा गया एक भी स्थानीय उत्पाद किसी परिवार की आय बढ़ाने और महिला स्वरोजगार को मजबूती देने में सहायक बनता है।”