उत्तराखंड: इस जिले में 300 सुरक्षा जवानों की सीधी भर्ती, कल से लगेंगे ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले



उत्तराखंड: उत्तराखंड के चंपावत जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला प्रशासन की ओर से चंपावत जनपद में 300 सुरक्षा जवानों की सीधी भर्ती की जा रही है।

रोजगार मेले का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए आगामी 19 से 29 जून के बीच विभिन्न ब्लॉक स्तरों पर विशेष भर्ती शिविरों (रोजगार मेलों) का आयोजन किया जाएगा। इन कैंपों के माध्यम से युवा बिना किसी सिफारिश के सीधे नौकरी पा सकते हैं। इस संबंध में चंपावत के जिलाधिकारी (DM) मनीष कुमार के निर्देशन में आयोजित हो रहे इन मेलों का मुख्य उद्देश्य जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को उनके घर के पास ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। बताया कि इस भर्ती अभियान के तहत जनपद के सभी विकास खंडों में कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से देहरादून की जानी-मानी सुरक्षा एजेंसी एसआईएस इंडिया लिमिटेड (SIS India Limited) द्वारा सुरक्षा जवानों की सीधी भर्ती की जाएगी।
• ​शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है।
• ​आयु सीमा: 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच।
• ​शारीरिक मापदंड: न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन कम से कम 55 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

भर्ती कैंप

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। भर्ती कैंपों का पूरा शेड्यूल (समय: प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक) रहेगा।

तारीख
स्थान / ब्लॉक

19 और 20 जून
बाराकोट

22 और 23 जून
पाटी

24 और 25 जून
लोहाघाट

27 और 29 जून
जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत