March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: गर्जिया देवी मन्दिर श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरीके से खोला गया, अब मां के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

रामनगर: अब श्रद्धालु मां गर्जिया के दर्शन कर पाएंगे। 45 दिन बाद गर्जिया देवी मंदिर पूरी तरह से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन ही करीब पांच सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने गर्जिया माता के दर्शन किए।

श्रद्धालु नहीं कर पा रहे थे मां के दर्शन

16 अक्टूबर को उत्तराखंड में आई आपदा के कारण कोसी नदी में बाढ़ आ गई थी। जिससे
गर्जिया देवी मंदिर व पुल की सीढिय़ां क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस कारण श्रद्धालु माता के दर्शन नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरीके से खोल दिया गया है।