उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के साथ ही बुनियादी सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
की यह घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम उन महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे, जिन लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों के स्कूलों को अब शहीद भगत सिंह रावत, पंडित सैराम, कुंवर सिंह रावत और माधो सिंह जंगपांगी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से जाना जाएगा। यह पहल युवाओं में देशभक्ति और इतिहास के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देगी। यह कदम नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा और क्षेत्रीय नायकों को पहचान दिलाएगा।