उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट, जरूर देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जरूरी जानकारी है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों की परीक्षाओं व अन्य प्रकरणों से संबंधित पृच्छाओं के निराकरण हेतु मिलने का समय निर्धारित किए जाने की जानकारी दी गई है।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कार्यालय में भर्ती परीक्षाओं एवं अन्य प्रकरणों के संबंध में अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर मा० अध्यक्ष व सचिव से अपनी पृच्छाओं के निराकरण हेतु मिलने की अपेक्षा रखते हैं। आयोग के दैनिक व तात्कालीक अतिमहत्वपूर्ण कार्य प्रभावित न होने तथा अभ्यर्थियों का समय अनावश्यक व्यर्थ न हो इस कम में अभ्यर्थियों की सुविधा एवं आयोग के कार्यों की नियमितता बनाए रखने के उ‌द्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि अभ्यर्थियों की पृच्छाओं के यथासमय समाधान हेतु आयोग के मा० अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य अधिकृत अधिकारियों से मिलने हेतु निम्नवत् समय निर्धारित किया जा रहा है।
मिलने हेतु निर्धारित समय व दिवस का विवरण
दिवस- सोमवार से शुक्रवार
समय- अपरान्ह 02:00 बजे से 03:00 बजे तक