March 30, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: ऋषिकेश-चंबा राजमार्ग पर हुई लैंडस्लाइड, दो स्कूटी सवार की बाल-बाल बची जान, देखे विडियो

 4,021 total views,  2 views today


उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का कहर लोगों पर टूट रहा है। जिससे मानव जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में हो रही बारिश से लगातार भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ रही है। वही इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बाल बाल बचे दो स्कूटी सवार-

इस विडियो में देखा जा सकता है। ऋषिकेश-चंबा राजमार्ग पर लैंडस्लाइड होती है और नीचे मार्ग से दो स्कूटी सवार आ रहे होते हैं और बड़ा मलबा गिरते समय उनकी जान बाल बाल बची। जब पहाड़ से चट्टाने गिर रही थीं तो दोनों शख्स स्कूटी पर उस रास्ते से निकल रहे थे। वही इस घटना की वहां मौजूद लोगों ने विडियो बनाई। जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।