उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तरकाशी में सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है।
खाई में गिरा वाहन-
जानकारी के अनुसार जनपद के स्यालब गांव से कुछ सवारियों को लेकर बड़कोट की तरफ लेकर आ रहा मैक्स वाहन नगाण गांव के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है और तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मैक्स चालक घटना स्थल से फरार चल रहा है।
घायलों को अस्पताल में किया भर्ती-
वहीं हादसे की सूचना पर बड़कोट पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए पीएचसी बड़कोट पहुंचाया। इस हादसे में जयवीर लाल (50) पुत्र हींगा लाल निवासी स्यालब गांव की मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रह्लाद सिंह, सुनील व विनोद सिंह घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।