उत्तराखंड: उत्तराखंड के विकास कार्यों को नई गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आएंगे।
टिहरी दौरे पर आ सकते हैं पीएम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही टिहरी गढ़वाल का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य टीएचडीसी (THDC) की 1000 मेगावाट क्षमता वाली पंप स्टोरेज प्लांट (PSP) परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करना है। इस परियोजना के शुरू होते ही टिहरी बांध कॉम्प्लेक्स एशिया की सबसे बड़ी पंप स्टोरेज जल विद्युत परियोजना बन जाएगी। प्रधानमंत्री के इस संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और टीएचडीसी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वर्तमान में टिहरी बांध परियोजना से 1000 मेगावाट और कोटेश्वर बांध से 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी का दौरा मई के अंत या जून के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। इस दौरान कोटी कालोनी क्षेत्र में एक विशाल जनसभा आयोजित होने की संभावना है।
जानें पंप स्टोरेज प्लांट (PSP) तकनीक
यह एक अत्याधुनिक तकनीक है जो ‘बैटरी’ की तरह काम करती है। जब ग्रिड में अतिरिक्त बिजली होती है, तो उसका उपयोग कर पानी को ऊंचाई पर स्थित जलाशय में पंप किया जाता है। फिर जरूरत के समय (पीक आवर्स) उसी पानी को नीचे छोड़कर टरबाइन के जरिए बिजली पैदा की जाती है।
उत्तराखंड: एशिया की सबसे बड़ी पंप स्टोरेज परियोजना का पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर