उत्तराखंड: सुरक्षा सर्वोपरि: मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’, अस्थाई रूप से रोकी केदारनाथ यात्रा, तीर्थयात्री सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट


उत्तराखंड: उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है। प्रदेश में खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

प्रशासन का फैसला

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ के दृष्टिगत रविवार (31 मई) सुबह केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, पहाड़ी से पत्थर गिरने और नदियों का जलस्तर बढ़ने के खतरे को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया।
​गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने स्पष्ट किया है कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम साफ होते ही यात्रा को दोबारा सुचारू कर दिया जाएगा।‌ DDRF, SDRF और NDRF की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल पूरे यात्रा मार्ग पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आधुनिक तकनीक के जरिए मौसम की स्थिति का हर घंटे आकलन किया जा रहा है।