उत्तराखंड: कल खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ यह व्यवस्था होगी अनिवार्य, यहां देखें वेबसाइट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध पंचकेदारों में चतुर्थ रुद्रनाथ मंदिर से जुड़ी जरूरी जानकारी है।

पर्यटकों को मिलेगी यह सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट कल 18 मई को खोले जाएंगे। प्रात: छह बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने भक्तों से विदा लेकर अपने मंदिर के लिए रवाना हो गई है। शुक्रवार को विभिन्न पड़ावों से होते हुए डोली रात्रि प्रवास के लिए पुंग बुग्याल पहुंची। इसके अलावा इस बार मंदिर के दर्शन और केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य में घूमने के लिए जाने वाले पर्यटकों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जिस पर एक दिन में निर्धारित संख्या में ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रुद्रनाथ मंदिर भेजा जाएगा। सिर्फ 140 तीर्थयात्री ही प्रतिदिन रुद्रनाथ धाम जा सकेंगे। रुद्रनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रशिक्षित गाइड की सुविधा भी मिलेगी। इस बार केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की ओर से ईडीसी (इको विकास समिति) के माध्यम से रुद्रनाथ पैदल यात्रा का संचालन करवाया जाएगा। इस बार केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने सगर के साथ ही गंगोल, ग्वाड़, सिरोली व कुंजौ-मैकोट गांव से होकर गुजरने वाले पुराने पैदल मार्गों से भी यात्रा के संचालन का निर्णय लिया है।

देखें वेबसाइट

इसके अलावा वन प्रभाग ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट जारी कर दी है। रुद्रनाथ धाम जाने के लिए तीर्थयात्री केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की वेबसाइट https://kedarnathwildlife.uk.gov.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। बिना पंजीकरण के किसी को भी यात्रा की अनुमति नहीं होगी।