April 16, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (11 सितंबर, रविवार , आश्विन, कृष्ण  पक्ष , प्रतिपदा  , वि. सं. 2079) 

Ten

◆ उत्तराखंड सरकार ने हेड कांस्टेबल रैंक के 1 हज़ार 750 नए पद सृजित किए हैं। जबकि एडिशनल एस.आई. का नया रैंक सृजित करते हुए 1 हज़ार 750 नए पद स्वीकृत किए हैं। इनका ग्रेड पे 4200 रुपए रखा गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शासन के इस फैसले पर खुशी जतायी है।

◆ UKSSSC भर्ती मामले में उत्तराखंड पुलिस STF गिरफ्तार किये गए आरोपियों की अवैध संपत्ति का ब्योरा तैयार कर रही है और वन दरोगा भर्ती मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में 10 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वही किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

◆ हरिद्वार के फूलगढ़ और शिवगढ़ में जहरीली शराब बांटने के आरोपी प्रधान पद प्रत्याशी के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला प्रत्याशी और उसका देवर फरार है।

◆ हरिद्वार में आज कलेश के चलते पत्नी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पति को मौत को घाट उतार दिया। इसके बाद पिता की हत्या के चश्मदीद बेटे ने तकिया-चुन्नी से गला घोंटकर सौतेली मां की हत्या कर दी।

◆ राज्य की सेवाओं में राज्य मूल की महिलाओं को मिलने वाले 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर रोक का आदेश पारित के बाद तीर्थ नगरी में मह‍िलाओं ने परम्परागत परिधानों में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया।

◆ नैनीताल के नारायण नगर में बनाया जा रहा है एक वेस्ट रिसाइकिलिंग प्लांट ,यह प्रदेश का पहला प्लांट होगा जो प्लास्टिक को ग्राफीन में बदल सकेगा।

◆ बॉलीवुड स्टाइल में उत्तराखंड की पहली फीचर फिल्म ‘माटी पहचान’ फिल्म आगामी 23 सितंबर को उत्तराखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में 6000 एकड़ भूमि का लैंड बैंक तैयार कर लिया है। 57 स्थानों पर भूमि चिह्नित की गई है, जिसमें औद्योगिक इकाइयों के साथ फाइव स्टार होटल, फिल्म सिटी और कोटा की तर्ज पर कोचिंग हब तैयार होगा।

◆ अब यूपीसीएल में प्रबंध निदेशक शासन से बिना अनुमति किसी अधिकारी या कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं कर सकेंगे।