उत्तराखंड: UBSE ने जारी की UTET 2026 की उत्तर कुंजी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

उत्तराखंड: UBSE ने जारी की UTET 2026 की उत्तर कुंजी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

उत्तराखंड: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 की प्रोविशनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

आंसर की जारी

जिस पर परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UTET प्रथम और द्वितीय दोनों प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। परिषद द्वारा UTET 2026 की परीक्षा का आयोजन बीते 29 सितंबर 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया था। वहीं बोर्ड ने आज, 5 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक रूप से पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो वह बोर्ड द्वारा तय समयावधि के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

देखें वेबसाइट

उम्मीदवार UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।