उत्तराखंड: UKSSSC वाहन चालक एवं प्रवर्तन चालक दक्षता परीक्षा, देखें यह जरूरी अपडेट

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी संवाद के अनुसार, वाहन चालक एवं प्रवर्तन चालक के रिक्त पदों की भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

देखें यह जानकारी

जिसमें वाहन चालक एवं प्रवर्तन चालक के 75 पदों के लिए लिखित परीक्षा 31 मई, 2026 को आयोजित की गई थी, और इसका परिणाम 19 जून, 2026 को जारी किया गया था। इन पदों के लिए वाहन चालन दक्षता परीक्षा 20 जुलाई, 2026 से आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र 13 जुलाई, 2026 से आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा के दिन निर्देश

अभ्यर्थियों को अपने साथ अपना वैध लाइसेंस और उसकी स्वप्रमाणित छायाप्रति लानी होगी। साथ में फोटोयुक्त पहचान पत्र और प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होना होगा। प्रत्येक ‘इवेंट’ (Event) में भाग लेना और उसे उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।