मौसम अपडेट: उत्तराखंड के कई हिस्सों में जमकर हुई बारिश और बर्फबारी, जाने अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और ठंड है। उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलते ही ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है। आज भी मौसम में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी के आसार-

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। प्रदेश के कई इलाकों मे वर्षा और बर्फबारी हुई है। इसके कारण मौसम में ठंडक में इजाफा हुआ है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में बारिश के आसार हैं। अल्मोड़ा में हर रोज ठंड बढ़ती जा रही है। बीते गुरूवार को सुबह से ठंड रही और बर्फबारी भी हुई।