18 साल के लड़के को था गेम का एडिक्शन, रात रात पर नहीं सोने से हुई मौत, जाने पूरा मामला

आज के समय में दुनिया ज्यादा एडवांस हो गई है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चीजों का इस्तेमाल सबसे अधिक बढ़ा हैं। वही आजकल के बच्चों में गेम को लेकर भी ज्यादा क्रेज बना हुआ है। जिससे बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला थाईलैंड से सामने आया है।जहां गेम के एडिक्शन के चलते एक लड़के को अपनी जान गंवानी पड़ी।

ज्यादा अच्छा नहीं गेम का एडिक़्शन-

जानकारी के अनुसार थाइलैंड का एक 18 साल का लड़का गेम के चक्कर में रात-रात भर जागता रहता था। उसके परिवार वालों को भी इसका ज्यादा पता नहीं था। हालांकि लड़के के परिवार वाले ज़रूर जानते थे कि उनके बेटे को ऑनलाइन गेम का बहुत शौक है। लड़का ज्यादा से ज्यादा समय फोन और कम्प्यूटर पर गेम खेलकर बिताता था। जिससे वह सही से सो भी नहीं पाता था।

ज्यादा नींद न लेने के चलते हुई मौत-

द सन के मुताबिक लड़का पूरी रात अपने कमरे का दरवाज़ा बंद करके गेम खेलता रहता था। जिसके चलते नींद पूरी न होने की वजह से लड़के की मौत हो गयी।