चारधाम यात्रा: यूट्यूबर नहीं बनाएंगे रील, पुजारियों की दक्षिणा लेने पर लगेगी रोक, लागू होगी सख्त गाइडलाइन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा अब अप्रैल में शुरू होने वाली है। जिसके लिए बड़ी संख्या में पंजीकरण हो रहा है।

चारधाम यात्रा में लागू होंगे सख्त नियम

इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार प्रशासन ने यात्रा के दौरान सख्त नियम लागू करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार बदरी केदार मंदिर समिति चारधाम यात्रा के लिए सख्त गाइडलाइन जारी कर रही है। जिसमें केदार मंदिरों में कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। साथ ही पुजारियों के लिए खास ड्रेसकोड लागू हो सकता है। नई एसओपी जारी होने के बाद यूट्यूबर या फिर मोबाइल से चारधाम यात्रा पर अपनी तस्वीरें या वीडियो बनाकर यात्रा के दौरान अपलोड नहीं कर पाएंगे। मंदिर समिति ने यह भी फैसला लिया है कि चारों धामों में देश के बड़े चार धार्मिक स्थलों की तरह ही कोई भी पुजारी सीधे दान दक्षिणा नहीं ले सकेंगे।

रील्स बनाने पर लगेगी रोक

दरअसल यूट्यूब और रील्स के बढ़ते चलन के बाद पिछली चारधाम यात्रा के दौरान कई ब्लॉगर और यूट्यूबर केदारनाथ मंदिर परिसर से तरह तरह के वीडियो और रील्स बनाकर वायरल किए थे। जिसके बाद विरोध पैदा हुआ था। इस वजह से ही इस साल चारधाम यात्रा में सख्त नियम लागू किए जाएंगे।