अल्मोड़ा: पुलिस ने ग्राम पंचायत माट व प्राथमिक विद्यालय माट में चलाया जागरुकता अभियान, दी लाभप्रद जानकारी

आज दिनांक 06-06-2023 को थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल द्वारा म0कानि0 नीतू के साथ जागरुकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत माट कसार देवी में ग्रामीण महिलाओं तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय माट में अध्ययनरत छात्राओं को साईबर अपराध, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न तथा गुड टच/बैड टच के बारे में विस्तृत जानकारी देकर पम्प्लेट वितरित किये गये।

किया जागरूक

एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के तहत जनपद में चलाये जा रहे अभियानों के बारे में बताते हुए उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति फीचर की जानकारी दी गयी तथा उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाते उनका रजिस्ट्रेशन किया गया और हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी देकर जागरुक किया गया।