हल्द्वानी: अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, पंहुचा जेल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में चौकी बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं पुलिस द्वारा शिव मंदिर के पास इमलीघाट से राम सिंह उर्फ रामु पुत्र प्रीतम सिंह निवासी धोड़ा डाम उधमसिंहनगर  को 109 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- कानि0 तरुण मेहता
2-कानि0 वीरेंद्र रौतेला
3-कानि0अशोक कम्बोज