हल्द्वानी: ऑटो से स्मैक की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में नशे के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नैनीताल व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा गठित टीम द्वारा नशे के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 27.08.2024 को काठगोदाम पुलिस ने अमीर अहमद पुत्र फिरोज अहमद निवासी लाइन नंबर 17 बुद्ध बाजार के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 35 वर्ष को 05 ग्राम अवैध स्मैक के  आटो नंबर UK04TB0473 के साथ गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर FIR  NO-98/2024 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
  
पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी इंचार्ज खेड़ा थाना काठगोदाम
2- कानि0 त्रिलोक सिंह