बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। गरूड़ (बागेश्वर) के मेलाडुंगरी हेलीपेड से देहरादून तक हेली सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
फरवरी में शुरू होने की उम्मीद
जानकारी के अनुसार हेली सेवा शुरू होने से जिले के लोगों के साथ ही चमोली और अल्मोड़ा जिले के लोग भी लाभान्वित होंगे। गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपेड की दूरी जिला मुख्यालय, ग्वालदम और कौसानी, सोमेश्वर आदि क्षेत्रों से करीब बराबर है। जिस पर टिकट काउंटर, वेटिंग रूम, महिला-पुरुष शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में हेलीपैड की तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य चल रहा है। आचार संहिता हटने के बाद हेली सेवा शुरू करने की कवायद की जाएगी। साथ ही किराया भी निर्धारित किया जाएगा।