उत्तराखंड: उत्तराखंड में सड़क हादसों और आपातकालीन स्थितियों में घायलों को तत्काल उपचार देने के लिए धामी सरकार ने खास कदम उठाए हैं।
खुलेंगे चार नए ट्रॉमा सेंटर
इसके तहत राज्य सरकार प्रदेश में चार नए ट्रॉमा सेंटर खोलने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार, इन चार केंद्रों में से एक ट्रॉमा सेंटर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया जाएगा। वहीं, शेष तीन अन्य केंद्रों के लिए उपयुक्त स्थानों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इसका मुख्य उद्देश्य पहाड़ी इलाकों और चारधाम यात्रा मार्गों पर दुर्घटना के शिकार लोगों को ‘गोल्डन आवर’ (हादसे के ठीक बाद का महत्वपूर्ण समय) के भीतर इलाज मुहैया कराना है।
उत्तराखंड: प्रदेश में मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचा, चारधाम मार्ग समेत प्रदेश में खुलेंगे इतने नए ट्रॉमा सेंटर