अल्मोड़ा: सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज रविवार को समापन हो गया है।
प्रतियोगिता का समापन
इस प्रतियोगिता में जिले भर के 80 उभरते हुए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-08, अंडर-10, अंडर-13 और अंडर-15 (बालक-बालिका) आयु वर्गों में किया गया। रोमांचक मुकाबलों के बाद परिणाम इस प्रकार रहे।
• अंडर-08: कृति काण्डपाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
• अंडर-10: हर्षित मटपाल ने बाजी मारी।
• अंडर-13 (बालक वर्ग): आयुष काण्डपाल विजेता रहे।
• अंडर-13 (बालिका वर्ग): प्रियांशी गोस्वामी ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
• अंडर-15 (बालक वर्ग): लोकेश जीना विजयी रहे।
• अंडर-15 (बालिका वर्ग): प्रतिभा कश्यप ने पहला स्थान प्राप्त किया।
रहें मौजूद
समापन समारोह में मुख्य रूप से उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव बीएस मनकोटी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या और उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में रेफरी जीवन सिंह बोरा और ललित अधिकारी की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर हरीश कनवाल, जीवन प्रकाश, प्रेम रावत, लता साह, हरीश गोस्वामी, कैलाश मेहरा, करिश्मा नायक और योगेश कुमार सहित खेल प्रेमी और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।