सुबह की ताजा खबरें

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा और पंजाब में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्‍थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

◆ प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले को संबोधित करेंगे

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर राज्य में हवाई कनेक्टिविटी के संबंध मे चर्चा की। श्री धामी ने देहरादून के साथ-साथ पन्तनगर एयरपोर्ट को भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाये जाने की अपेक्षा की।

◆ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ कल देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहे सैन्यधाम का निरीक्षण किया। इस मौके पर श्री जोशी में अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

◆ उच्‍चतम न्‍यायालय ने बेनामी लेन-देन निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधान को रद्द किया, जिसमें बेनामी लेन-देन में लिप्‍त पाए जाने पर अधिकतम 3 वर्ष के कारावास और जुर्माने अथवा दोनों दण्‍ड देने का प्रावधान था। इस प्रावधान को स्‍पष्‍ट रूप से मनमाना होने के आधार पर असंवैधानिक करार दिया।

◆ प्रवर्तन निदेशालय ने 600 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी लोग श्री बांके बिहारी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड कंपनी के निदेशक और कर्मचारी हैं।

◆ उत्तराखंड में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। नारकोटा और खांकड़ा के बीच बन रही रेल सुरंग का काम मंगलवार को पूरा हो गया है। सुरंग की लंबाई करीब 1 किलोमीटर 9 सौ मीटर है।

◆ डी.आर.डी.ओ तथा भारतीय नौसेना ने सतह से हवा में कम दूरी तक मार करने वाली वर्टिकल लॉन्‍च मिसाइल – वी. एल.-एस.आर. एस. ए. एम. का सफल परीक्षण किया। इसे ओडिसा के चांदीपुर तट से एकीकृत परीक्षण रेंज से छोडा गया। मिसाइल का निर्माण और विकास डीआरडीओ ने किया है।

◆ जम्मू-कश्मीर: सोपोर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त अभियान में आज एक हाइब्रिड लश्कर के आतंकवादी और एक OGW को गिरफ्तार किया। हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

◆ अडाणी ग्रुप NDTV मीडिया ग्रुप में 29.18% हिस्सेदारी खरीदेगा।

◆ 9 मार्च, 2022 को ब्रम्होस मिसाइल की दुर्घटनावश फायरिंग के मामले में भारतीय वायु सेना के तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. यह मिसाइल हरियाणा के एक एयरबेस से दागा गया था और पाकिस्तान में गिरा था।