अल्मोड़ा: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ने रावण के पुतले को जलाने के सम्बन्ध में सौंपा ज्ञापन, मामले की जांच की मांग की

दशहरा महोत्सव भी हो गया।   लेकिन रावण के पुतले का दहन अब तक नहीं हो पाया । आज नगर भर में रावण के पुतले के नहीं जलने की चर्चा हर एक की जुबां पर थी । यह पहली बार है जब सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में रावण दशहरा के दिन तक नही जल पाया जिसकी वजह से अल्मोड़ा नगरी  की हर जगह चर्चा हो रही है ।

सांस्कृतिक शहर अल्मोड़ा की देश-प्रदेश में बड़ी बदनामी हुई

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ने आज जिलाधिकारी को रावण पुतला विवाद के दहन के संबंध में ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने कहा कि कल देर रात्रि दशहरा समारोह में रावण के पुतले को जलाने के सम्बन्ध में जो विवाद हुआ और फलस्वरूप रावण का पुतला नहीं जल पाया, उसकी वजह से हमारे सांस्कृतिक शहर अल्मोड़ा की देश-प्रदेश में बड़ी बदनामी हुई है।

दशहरा समिति एवं जिला प्रशासन की घोर लापरवाही

इस घटना का मूल कारण दशहरा समिति एवं जिला प्रशासन की घोर लापरवाही रही है। पूरे शहर में अराजकता का माहौल बना रहा तथा कई जगह पर मारपीट की घटनाएं हुई है। यहाँ तक कि पुलिस के साथ भी मारपीट की गयी है। उन्होंने कहा कि  उक्त घटना की जाँच करायी जाये जिससे कि ऐसी शर्मनाक घटना की पुनरावृत्ति होने से भविष्य में बचा जाये तथा अल्मोड़ा शहर की संस्कृति में कोई भी बदनुमा दाग न लगे।