अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा “नालसा डॉन स्कीम ” विषय पर दिनांक-08/07/2026 को अल्मोड़ा इटंर कालेज अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
दी यह जानकारी
इस मौके पर उपस्थित छात्रों को नशे के दुषपरिणाम, उपचार व बचाव साइबर अपराध, मानव तस्करी,यौन शोषण,यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013,दहेज निषेध अधिनियम, सड़क सुरक्षा के नियम, निशुल्क विधिक सहायता, आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।तत्पश्चात स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें औषधीय युक्त, फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए। उक्त शिविर में रिटेनर अधिवक्ता तुलसी जौहरी,विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन, अध्यापकगण,विधि इंटर्नशिप शारीक हुसैन, अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहें।