नगर व्यापार मंडल का हस्ताक्षर अभियान जारी है । पांचवे दिन अभियान मिलन चौक लाला बाजार से शिब्बन तिराहे तक चलाया गया ।
यह जंग अल्मोड़ा नगर की समस्त जनता की जंग
पांचवे दिन नगर व्यापार मंडल ने अपना हस्ताक्षर अभियान मिलन चौक से शुरू किया । अभियान मिलन चौक, लाला बाजार, शिब्बन तिराहे तक किया गया । अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी , महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल , टैक्सी यूनियन के सचिव नीरज पवार ने अपना समर्थन व्यापार मंडल को दिया । सभी ने एक जुट होकर इस अभियान में सभी संगठनों से जुड़ने की अपील की क्योंकि यह जंग अल्मोड़ा नगर की समस्त जनता की जंग है ।

अवसर पर रहे मौजूद
जिसमें व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी , प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुररानी , नगर पालिका अध्यक्ष, महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष और पदाधिकारी, टैक्सी यूनियन के सचिव नीरज पवार , पूर्व उपसचिव छात्र संघ वैभव पांडे, पूर्व उपसचिव चंदन बहुगुणा, दिनेश साह, अंकुर बिष्ट , राजेश अग्रवाल, राजेश पलनी , संजय साह गंजू, सलमान अंसारी , अमन अंसारी ,आदि व्यापारी उपस्थित थे ।