April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: थानाध्यक्ष भतरौजखान ने नवसृजित चौकी भौनखाल में आयोजित की गोष्ठी

आज दिनांक- 04.02.2023 को थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक द्वारा थाना भतरौजखान अन्तर्गत नवसृजित चौकी भौनखाल में चौकी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व जनता के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। उपस्थित जनों द्वारा क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित होने प्रसन्नता व्यक्त की गयी।

थानाध्यक्ष ने आयोजित की गोष्ठी

थानाध्यक्ष भतरौजखान ने उपस्थित जनों से कहा कि पुलिस चौकी आमजन की सुविधाओं व क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं शान्ति/कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्थापित हुई है, चौकी पुलिस द्वारा सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरकर क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था कायम करने का हरंसभव प्रयास किया जायेगा। जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित रहेगा। उपस्थित जनों द्वारा पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

विभिन्न विषयों पर दी जानकारी

थानाध्यक्ष भतरौजखान द्वारा उपस्थित जनों को साईबर अपराध, महिला अपराध/सुरक्षा,मानव तस्करी, किराएदार सत्यापन के प्रति जागरुक कर समस्त हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी गयी, साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति के प्रति जागरुक कर आनलाईन सुविधाओं का घर से ही लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।