अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में “ऑपरेशन मर्यादा” एवं “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने, शांति व्यवस्था भंग करने तथा न्यूशैंस फैलाने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 16.05.2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मोरनौला नरेश कोहली मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम द्वारा सभी संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गयी तथा बताया गया कि दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करते पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।