अल्मोड़ा: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की कार्रवाई, यूपी से गिरफ्तार किया 138 NI एक्ट का कुर्की वारंटी

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत फरार और लंबे समय से वांछित वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में सोमेश्वर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में दबिश देकर चेक बाउंस (138 NI एक्ट) मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया है।‌ गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीस (32 वर्ष), पुत्र कमरुद्दीन, निवासी ग्राम जटपुरा, थाना टांडा, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा 138 NI एक्ट के तहत वाद संख्या- 872/2024 दर्ज है। आरोपी लंबे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था। इस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा की अदालत ने उसके खिलाफ उद्घोषणा कुर्की एवं गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। सोमेश्वर पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसके निवास स्थान (ग्राम जटपुरा, थाना टांडा, जिला रामपुर, UP) से उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

अपर उप-निरीक्षक: लखविंदर सिंह
हेड कांस्टेबल: अमीरचंद